
PM का विदेश मंत्रालय को निर्देश, अफगानिस्तान घटनाक्रम की जानकारी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को दें
NDTV India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में विभिन्न पार्टियों के नेताओं को जानकारी देने का निर्देश दिया है. यह बात सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में विभिन्न पार्टियों के नेताओं को जानकारी देने का निर्देश दिया है. यह बात सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही. विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, "अफगानिस्तान के घटनाक्रम के मद्देनजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिया है कि विदेश मंत्रालय राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को अफगानिस्तान घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आगे जानकारी देंगे."












