
Pkistan के खिलाफ और मजबूत हुई Indian Army, खेमे में शामिल हुए 12 Short Span Bridging System
Zee News
भारतीय सेना में 12 स्पैन ब्रिज शामिल किए गए हैं, इससे सेना की क्षमता भी बढ़ेगी और ऑपरेशन चलाने में तेजी आएगी.
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ भारतीय सेना (Indian Army) की ताकत हर दिन बढ़ती जा रही है. शुक्रवार (2 जुलाई, 2021) को भारतीय सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर टैंकों और बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 12 स्वदेशी ब्रिज को खेमे में शामिल किया है. इन शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम (SSBS) को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डिजाइन और डेवलप किया है. दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवणे ने उन्हें भारतीय सेना में शामिल किया. inducts the indigenously developed 10 metres Short Span Bridge. Watch the newly inducted combat bridging system in action. इन ब्रिज को सेना में शामिल करते हुए जनरल नरवणे ने कहा, 'एसएसबीएस के शामिल होने से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी. हमारे पास 5 मीटर और 15 मीटर के स्पैन ब्रिज थे लेकिन 10 मीटर के ब्रिज की भी जरूरत थी. अब यह कमी भी पूरी हो गई है. ये 12 ब्रिज पश्चिमी मोर्चे की क्षमता में मैकेनाइज्ड फॉर्मेशन को बढ़ाएंगे और इनके कारण ऑपरेशन चलाने में भी तेजी आएगी.'More Related News
