
Phone Tapping Case: मुंबई पुलिस ने CBI डायरेक्टर को भेजा नोटिस, 14 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश
Zee News
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के साइबर सेल ने ‘फोन टैपिंग और डाटा लीक’ मामले के CBI डायरेक्टर सुबोध जायसवाल (Subodh Jaiswal) को सम्मन भेजा है.
मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के साइबर सेल ने ‘फोन टैपिंग और डाटा लीक’ मामले के CBI डायरेक्टर सुबोध जायसवाल (Subodh Jaiswal) को सम्मन भेजा है. जायसवाल CBI में आने से पहले महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी थे.
मुंबई पुलिस के मुताबिक CBI डायरेक्टर सुबोध जायसवाल (Subodh Jaiswal) 14 अक्टूबर को सेल के सामने उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है. यह मामला IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला (Rashmi Shukla) की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट लीक होने से जुड़ा है.
More Related News
