
PF को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना काल के दौरान नौकरी गंवाने वालों को मिलेगी ये राहत
Zee News
Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojana: नई घोषणा के तहत सरकार प्राइवेट कंपनियों में नई नियुक्तियों के मामलों में PF अकाउंट में कर्मचारियों के हिस्से की राशि भी वहन करेगी.
नई दिल्ली: केंद्र ने सोमवार को कोविड संकट से जूझ रहे देश को राहत प्रदान करते हुए राज्य सरकारों के साथ-साथ माइक्रो फाइनेंस क्रेडिट यूजर्स के लिए आठ आर्थिक राहत उपायों की घोषणा की. इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार स्कीम को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक किए जाने की घोषणा की. इस स्कीम के तहत अब तक करीब 21.42 लाख लाभार्थियों के लिए 902 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. नई घोषणा के तहत सरकार प्राइवेट कंपनियों में नई नियुक्तियों के मामलों में PF अकाउंट में कर्मचारियों के हिस्से की राशि भी वहन करेगी. इस योजना के तहत सरकार 1000 कर्मचारियों की स्ट्रेंथ वाली कंपनियों में PF का नियोक्ता और एम्प्लॉई दोनों का हिस्सा सरकार भरेगी. 1000 से अधिक कर्मचारी वाली कंपनियों में एम्प्लॉई का हिस्सा 12% सरकार वहन करेगी. यह स्कीम 1 अक्टूबर 2020 को लागू किया गई थी जो 30 जून 2021 तक के लिए थी, अब इसकी अवधि बढ़ा दी गई है.More Related News
