
Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ बदलाव, यहां चेक करें आपके शहर में क्या है रेट
NDTV India
Petrol Diesel Prices Today: देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल का 87.81 रुपये लीटर पर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपये और डीजल की कीमत 83.61 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोरोना संकट के बीच लोगों को पिछले कुछ दिनों से ईंधन की कीमतों (Fuel Prices) के मोर्चे पर राहत मिल रही है. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं. गुरुवार यानी 29 अप्रैल को लगातार 14वें दिन ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आखिरी कटौती 15 अप्रैल, 2021 को हुई थी. तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 90.40 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है जबकि डीजल 80.73 रुपये लीटर पर है.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












