
Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल का आज का रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या है दाम
NDTV India
Petrol Diesel Prices Today: जुलाई महीने के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई पेट्रोल और डीजल के बाद में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जुलाई महीने में पेट्रोल में नौ बार बढ़ोतरी हुई है, वहीं, डीजल के रेट में पांच बार बढ़ोतरी और एक बार कटौती हुई है. वहीं, जून में पेट्रोल-डीजल के दामों में 16 बार बढ़ोतरी हुई थी. बढ़ोतरी के बाद से पेट्रोल 11.44 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है, वहीं डीजल 9.14 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है. शनिवार यानी 31 जुलाई को भी ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लगातार दो हफ्ते से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की ओर से जारी रेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












