
Petrol, Diesel Prices Today: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है रेट
NDTV India
Petrol Diesel Prices Today: देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है. 10 जुलाई यानी शनिवार को पेट्रोल में 35 पैसे जबकि डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ. दिल्ली में पेट्रोल 100.91 रुपये और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
देश में पेट्रोल और डीजल कीमतों (Petrol Diesel Prices) में लगातार इजाफा हो रहा है. तेल कंपनियों ने शनिवार यानी 10 जुलाई को एक बार फिर तेल के दामों में बढ़ोतरी की है. आज पेट्रोल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई जबकि डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, ताजा वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100.91 रुपये और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. इससे पहले, शुक्रवार को ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं. शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल क्रमश: 100.56 प्रति लीटर और 89.62 रुपये प्रति लीटर पर था.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












