
Petrol-Diesel Prices : 11 राज्यों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जून में अब तक कुल 14 दिन बढ़े दाम
NDTV India
Petrol Diesel Prices Today: सोमवार यानी 28 जून को तेल के दामों में कोई तब्दीली नहीं हुई है, लेकिन शनिवार और रविवार दोनों दिन ही तेल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी. शनिवार को पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे प्रति लीटर तो रविवार को 35-25 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए थे.
Fuel Price Today : देश में हर दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं. रिटेल फ्यूल के दाम वैसे भी यहां अपने ऐतिहासिक स्तर पर चल रहे हैं. सोमवार यानी 28 जून को तेल के दामों में कोई तब्दीली नहीं हुई है, लेकिन शनिवार और रविवार दोनों दिन ही तेल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी. शनिवार को पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे प्रति लीटर तो रविवार को 35-25 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए थे.











