
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का भाव
AajTak
Petrol and Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियों ने आज (शनिवार) यानी 11 सितंबर के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
@iocl.com, Petrol and Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के शनिवार के नए रेट जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार छठे दिन यानी 11 सितंबर को भी देश भर में पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में फेरबदल नहीं किया है. देश के सबसे बड़े ईंधन खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये और डीजल के दाम 88.62 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित हैं.More Related News













