
Petrol-Diesel Price: डीजल हुआ महंगा, जानिए पेट्रोल की कीमत? चेक करें आज के ताजा रेट
Zee News
Petrol Diesel Price 24 September: तेल कंपनियों ने 24 सितंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, देशभर में आज डीजल के दाम (Diesel Price Today) में 20 -22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं पेट्रोल के रेट स्थिर रखे गए हैं. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है
Petrol Diesel Price Today 2021: पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price today) में आज 18 दिन बाद एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी गई है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, देशभर में आज डीजल के दाम (Diesel Price Today) में 20 -22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं पेट्रोल के रेट स्थिर रखे गए हैं. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये और डीजल का भाव 88.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, मेरठ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में आज यानि 24 सितंबर को पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए है, जबकि डीजल की कीमतों में लगभग 21 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है.
