
Petrol-Diesel Price : कच्चा तेल 3 सालों के रिकॉर्ड हाई पर, पेट्रोल-डीजल पर दिख रहा असर, फिर बढ़े दाम
NDTV India
Petrol Diesel Prices Today: आज पेट्रोल के दामों में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. 4 मई के बाद से अब तक कुल 25 दिन तेल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. इस बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल 6.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6.63 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
Fuel Rates Today : कल की राहत के बाद आज बुधवार यानी 16 जून, 2021 को फिर ईंधन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके पहले सोमवार को पेट्रोल 29 पैसे और और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. 4 मई के बाद से अब तक कुल 25 दिन तेल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. इस बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल 6.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6.63 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.











