
Petrol Diesel Price: आम आदमी को राहत, लखनऊ-कानपुर में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत?
Zee News
Petrol Diesel Price 12 october: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (12 October 2021) के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. आज दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं, जबकि चेन्नई और कोलकाता में तीन से चार पैसे की बढ़ोतरी की गई है. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है.
Petrol Diesel Price Today 2021: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज आठवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. आज दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं, जबकि चेन्नई और कोलकाता में तीन से चार पैसे की बढ़ोतरी की गई है. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है. देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं.
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.17 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये व डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.09 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.28 रुपये लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.79 रुपये लीटर है तो डीजल 97.59 रुपये लीटर है.
