
Pegasus मुद्दे पर विपक्ष को मिला Nitish Kumar का साथ, संसद में चर्चा और जांच की मांग का किया समर्थन
Zee News
पेगासस मामले (Pegasus Case) पर विपक्ष को नितीश कुमार का साथ मिल गया है. नीतीश ने कहा है कि फोन टेपिंग मामले की जांच हो जानी चाहिए और संसद में बहस भी होनी चाहिए.
पटना: पेगासस मामले (Pegasus Case) पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे विपक्ष को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का भी साथ मिल गया है. नीतीश ने फोन टेपिंग मामले (Phone Taping Case) में विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा, 'फोन टैपिंग (Phone Taping) की बात इतने दिनों से आ रही है, इस पर जरूर चर्चा हो जानी चाहिए. ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख करके उचित कदम उठाना चाहिए. क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है, संसद में कुछ लोग बोल रहे हैं और जो समाचार पत्रों में आता है वही देखते हैं हम.' नीतीश कुमार ने कहा, लेकिन जो भी है उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए और जो भी सच्चाई है वो सामने आनी चाहिए.More Related News
