
Pegasus जासूसी मामले पर राहुल गांधी सख्त, कहा- ये राजद्रोह की तरह, सरकार को बताया जिम्मेदार
Zee News
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सवालिया अंदाज़ में पूछा कि आखिर हुकूमत पेगासस जासूसी पर कोई चर्चा क्यों नहीं कराना चाहती है. हुकूमत हम पर संसद के कामों में रुकावट डालने का इलज़ाम लगा रही है. हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं.
नई दिल्ली: पेगासस जासूसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी हुकूमत सख्त तंकीद की है. राहुल गांधी ने कहा कि हुकूमत ने वज़ीरे आज़म ने हमारे फोन में 'हथियार' डाल दिया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हुकूमत संसद में हमारी आवज़ को दबाने की कोशिश कर रही है. हम सिर्फ ये पूछ रहे हैं कि गासस सॉफ्टवेयर खरीदा गया या नहीं और क्या इसका इस्तेमाल भारत में कुछ लोगों के खिलाफ किया गया? हुकूमत इस पर कोई चर्चा नहीं चाहती, वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने हमारे फोन में 'हथियार' डाल दिया है.More Related News
