
Patna: महामारी में भी जारी है कालाबाजारी, 50-60 हजार रुपए में बेची जा रही 'जिंदगी'
Zee News
Bihar Samachar: गुप्त सूचना के आधार पर इओयू की टीम ने छापेमारी कर डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
Patna: कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोग परेशान, बेहाल हैं, तो दूसरी ओर लोगों की सांसे छिनने वाले गैंग भी सक्रिय हो रहें है. ऐसे में गुप्त सूचना के आधार पर ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में पटना पुलिस ने सफलता हासिल की है. ताजा मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है. यहां एक निजी अस्पताल में गुप्त सूचना के आधार पर इओयू की टीम ने छापेमारी कर डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आठ बड़े सिलेंडर और दो छोटे सिलेंडर के साथ अन्य कई सामानों को बरामद किया गया है.More Related News
