
Parliamentary Panel के सामने Google ने माना, सुनते हैं लोगों की बातें, साथ में दी ये दलील
Zee News
Parliamentary Panel की इस बैठक में गूगल प्रतिनिधि ने माना कि वो कुछ बातें सुनते हैं लेकिन संवेदनशील बातों को नहीं सुनते. सांसदों ने पूछा कि ये गूगल कैसे तय करेगा कि क्या संवेदनशील है और क्या नहीं.
नई दिल्ली: फेसबुक (Facebook) और गूगल (Google) के अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) के दुरुपयोग के मुद्दे पर मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति (Parliamentary Panel) के सामने अपना पक्ष रखा. समिति ने सोशल मीडिया कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे देश के नए आईटी नियमों, सरकार के दिशानिर्देशों और अदालती आदेशों का पालन करें. इस बैठक में फेसबुक के प्रतिनिधियों से पूछा गया कि जैसे ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का अकाउंट ब्लॉक किया, क्या आप लोग भी वैसा कर सकते हो? इस पर फेसबुक के प्रतिनिधि ने कहा कि हमारी ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है. बैठक में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत के नक्शे से गायब करने पर भी आपत्ति जताई गई.More Related News
