
Parliament Monsoon Session: पेगासस मुद्दे पर संसद में विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
Zee News
आज सुबह कार्यवाही शुरू होने पर शोर-शराबे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरा प्रश्नकाल चलाया. इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह और विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने दूसरे सांसदों के सवालों के वजाब दिए.
नई दिल्ली: पेगासस जासूसी मामला और कुछ दूसरे मुदों को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे की वजह से बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार मुल्तवी होने के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. आज सुबह कार्यवाही शुरू होने पर शोर-शराबे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरा प्रश्नकाल चलाया. इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह और विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने दूसरे सांसदों के सवालों के वजाब दिए.More Related News
