
Pakur: पाकुड़ में जंगली हाथी का तांडव, घर में सोए बुजुर्ग को कुचला, 2 अन्य घायल
Zee News
Pakur Crime News: कालू पहाड़िया अपने घर के आंगन में सोया हुआ था. इस दौरान जंगली हाथी आया और कालू पहाड़िया की छाती पर पांव रखकर उसे कुचलकर मार डाला.
Pakur: पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र सिंगारसी पंचायत के जमरी पहाड़ गांव में एक व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला है. साथ ही दो लोग इस दौरान घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात्रि 2 बजे के करीब जमरी पहाड़ गांव निवासी 60 वर्षीय कालू पहाड़िया को एक जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला और दो लोगों को घायल कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस ने गांव में पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया.More Related News
