
Pakur: अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, 22 हजार 469 रुपए के टिकट के साथ डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद
Zee News
छापेमारी के दौरान मौके से 22 हजार 469 रुपए के अवैध लॉटरी टिकट, एक लाख 43 हजार 595 रुपए नकद के अलावा भारतीय स्टेट बैंक की दो पास बुक, 34 नोट बुक के साथ ही लॉटरी के रिजल्ट की चार प्रतियां बरामद की गई हैं.
Pakur: झारखंड के पाकुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव में पुलिस ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट एवं लगभग डेढ़ लाख रुपए बरामद किए हैं.
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई शुक्रवार को मुफस्सिल थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र रविदास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंजना गांव के शाहाबुद्दीन शेख के मकान स्थित नियाजुल शेख की दुकान में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकट बेचने का कारोबार किया जाता है. इसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा छापा मारा गया और सूचना को सही पाया गया.
