
Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के हरनई में भीषण भूकंप, कम से कम 20 की मौत, कई ज़ख्मी
Zee News
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी पाकिस्तान (South Pakistan) में आए भूकंप की तीव्रता 5.7 रही.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan) के हरनई इलाके में आज (7 अक्टूबर) तड़के भूकंप के सख्त झटके (Pakistan Earthquake) महसूस किए गए, जिसके नतीजे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में 150 लोग से ज्यादा जख्मी भी हुए हैं.
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी पाकिस्तान (South Pakistan) में आए भूकंप की तीव्रता 5.7 रही. प्रांतीय सरकार के एक सीनियर अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने एएफपी को बताया कि छत और दीवारों के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि बीस मरने वालों में एक महिला और छह बच्चे भी शामिल हैं. बलूचिस्तान (Baluchistan) की प्रांतीय सरकार के वज़ीरे दाखिला मीर जियाउल्लाह लंगौ ने कहा, "हमें खबर मिल रही है कि भूकंप के कारण 20 लोग मारे गए हैं. बचाव के प्रयास जारी हैं."
