)
Pakistan attack India Live: भारतीय सेना का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड को ही किया नेस्तनाबूद
Zee News
Pakistan attack India news Live: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने के बाद पाक बौखलाया हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में वह लगातार भारत पर निशाना साध रहा है, लेकिन भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हमले की हर कोशिश को नाकाम कर दिखाया है.
Pakistan Attack India News Live updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पर 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया और भारत पर ड्रोन और मिसाइलें दागनी शुरू कर दी. हालांकि, भारत ने भी पाक के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए इसे नाकाम कर दिया.
More Related News
