
Pakistan Army दे रही आतंकवादियों को ट्रेनिंग, ईद के बाद घुसपैठ की बड़ी तैयारी
Zee News
आतंकवादियों को ट्रेनिंग के दौरान इस्लाम और जिहाद के सबक सुनाए जा रहे हैं और इन्हें ईद के बाद घुसपैठ के लिए तैयार रहने के कहा गया है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) पूरी दुनिया को ये बताने की कोशिश कर रहा है कि उसने आतंकवादियों को समर्थन और प्रशिक्षण देना बंद कर दिया है. उसकी ये कोशिश केवल Financial Action Task Force या FATF के शिकंजे से बचने की है. भारतीय खुफिया सूत्रों के पास उन आतंकवादियों के बारे में कई रिपोर्ट्स हैं जिन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि POK में ट्रेनिंग दी जा रही है. कश्मीर में सुरक्षा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को आशंका है कि इस हफ्ते FATF की मीटिंग खत्म होने के बाद नए सिरे से घुसपैठ की बड़ी कोशिश हो सकती है. खुफिया सूत्रों ने पीओके (POK) के अलग-अलग ट्रेनिंग कैंपों में सक्रिय आतंकवादियों की सूची तैयार की है. घुसपैठ के लिए बदनाम लिपा वैली में भारतीय सीमा के अंदर केरन सेक्टर के दूसरी तरफ 6 आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार हैं. इसी तरह नौगाम सेक्टर के सामने और रामपुर सेक्टर के सामने लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन (Lashkar-e-Taiba and Hizbul Mujahideen) के एक दर्जन आतंकवादियों को तैयार रखा गया है.More Related News
