
Pakistan में भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग ड्रोन अटैक का खतरा
Zee News
आतंक फैलाने में नाकाम पाकिस्तान क्या मेहमान भारतीयों की जान लेगा? ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग के उपर ड्रोन देखे जा रहे हैं.
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीयों की जान को खतरा हो सकता है. ऐसी आशंका इसलिए बढ़ी है, क्योंकि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग के उपर ड्रोन्स देखे जा रहे हैं. इस घटना का खुलासा आज हुआ है कि 26 जून की रात में जब जम्मू के एयरफोर्स बेस पर ड्रोन्स का डबल अटैक हुआ था. तकरीबन उसी दरम्यान इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की इमारत के ऊपर भी ड्रोन देखा गया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने इसकी शिकायत भी की थी, क्योंकि जब सरहद पार करके पाकिस्तानी ड्रोन्स भारत के सैन्य ठिकानों पर धमाका कर सकते हैं तो ऐसे ड्रोन्स से पाकिस्तान के अंदर भारतीयों को दोगुना खतरा पैदा हो गया है.More Related News
