
Pakistan: मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले 20 आरोपी गिरफ्तार, 150 से अधिक लोगों पर केस
NDTV India
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमले का मामला गरमाता जा रहा है. मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने कहा है कि उन्होंने देश के सुदूरवर्ती कस्बे में एक हिंदू मंदिर पर हमला, तोड़फोड़ के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है और 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक दिन पहले ही देश के उच्चतम न्यायालय ने मंदिर की सुरक्षा में नाकामी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी. लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूर प्रांत के रहीम यार खान जिला के भोंग कस्बे में बुधवार को एक गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला किया था. उन्होंने एक स्थानीय मदरसे में कथित तौर पर पेशाब करने के लिए गिरफ्तार किए गए आठ वर्षीय हिंदू लड़के को अदालत द्वारा रिहा करने के विरोध में मंदिर पर हमला किया था.More Related News

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर












