
PAK में बने हथियार लेकर दिल्ली आया कुख्यात बदमाश, स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
Zee News
काफी समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश संदीप काना को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने पाकिस्तान में बने हथियार बरामद किए हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने शनिवार को कुख्यात बदमाश संदीप काना (Sandeep Kana) और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. बड़ी बात ये है कि संदीप के पास से पाकिस्तान (Pakistan) में बने हथियार बरामद हुए हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव और एसीपी संजय दत्त ने संयुक्त रूप से बताया, 'काफी समय से दिल्ली पुलिस को कुख्यात बदमाश संदीप काना की तलाश थी. इसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान और हरियाणा में छानबीन की जा रही थी. लेकिन इसी बीच हमें संदीप के राजधानी दिल्ली में जनकपुरी इलाके की तरह आने की खबर मिली. वो अपने एक पुराने दुश्मन को खत्म करने के इरादे से आया था. इसके बाद इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिन्होंने ट्रैप लगाकर सफलतापूर्वक बदमाश संदीप और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास पाकिस्तान में बने हथियार भी बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.'More Related News
