
PAK की आवाज बन रही हैं भारत की महबूबा, फिर जागा 'पाकिस्तान प्रेम'
Zee News
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने फिर पाकिस्तान से बातचीत करने की वकालत की और कहा कि जम्मू कश्मीर अमन का पुल बने.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का दर्द फिर छलका है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत-पाकिस्तान के बीच शांति का पुल है. जब तक ये शांति का पुल नहीं बनेगा हम हटने वाले नहीं हैं. पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सिर्फ उनकी पार्टी ही केंद्र का विरोध कर रही है. दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में महबूबा ने कहा कि केंद्र पीडीपी के नेताओं को ‘कुछ देने की पेशकश करके’ या एजेंसियों का धौंस दिखा उन्हें डराकर पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहा है.More Related News
