)
Pahalgam Attack: ‘कैसे, कब और कहां…’ हो गई फाइनल मीटिंग, पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट!
Zee News
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने एक बड़ी बैठक की. बैठक में देश के शीर्ष नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी छूट दे दी है. इस बैठक को आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई का संकेत माना जा रहा है.
Pahalgam terror Attack: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी बैठक हुई है. यह वही बैठक है, जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा था. यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुई है. खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को एक हाई-लेवल सुरक्षा बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने सेना को ‘कैसे, कब और कहां’ जवाब देना है. यह तय करने की पूरी छूट दे दी. बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई, जिसमें रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए. बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई, आइए जानते हैं.
