
'P ममता बनर्जी की AM सोशलिज्म से होने जा रही शादी', वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
Zee News
दरअसल, कार्ड पर लिखा है कि पी ममता बनर्जी (P Mamata Banerjee) और एएम सोशलिज्म (AM Socialism) नाम के दूल्हा-दुल्हन 13 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. ऐसे में लोग ये सोचकर हैरान हैं कि ये कार्ड फोटोशॉप्ड है या फिर असली.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कोई भी फोटो या वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो जाते हैं. इसी बीच एक वेडिंग इनविटेशन कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों आश्चर्य में डाल दिया है. इस वेडिंग कार्ड की हर तरफ चर्चा हो रही है. आप भी सोच रहे होंगे कि अपनी शादी के लिए तो हर कोई इनविटेशन कार्ड छपवाता है, इस कार्ड में ऐसा क्या है? तो आपको बता दें कि कार्ड पर छपे नाम की वजह से ये इंटरनेट सेंसेशन बन गया है. दरअसल, कार्ड पर लिखा है कि पी ममता बनर्जी (P Mamata Banerjee) और एएम सोशलिज्म (AM Socialism) नाम के दूल्हा-दुल्हन 13 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. ऐसे में लोग ये सोचकर हैरान हैं कि ये कार्ड फोटोशॉप्ड है या फिर असली.More Related News
