
Oxygen: गोल ही क्यों होते हैं ऑक्सीजन/LPG सिलेंडर, जानिए इसके पीछे की अहम वजह
Zee News
ऐसे में अगर गैस के सिलेंडर और टैंकर गोल होंगे तो उसका प्रेशर भी कोरोना पर ज्यादा पड़ेगा. टैंकर या सिलेंडर में कोनों पर प्रेशर पड़ने की वजह से लीक होने या फिर फटने का खदशा होता है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की बीच ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. आपने हजारों ऐसी तस्वीरें देखी होंगी जिनमें लोग ऑक्सीजन के सिलेंडर उठाए दर-दर भटकते नजर आ रहे हैं. यहां तक कि आपने ऑक्सीजन के बड़े-बड़े टैंकर भी देखें होंगे. इन सभी एक चीज आपको समान नजर आई होगी. वो यह कि सिलेंडर हो या टैंकर ये सभी गोल ही हैं. आखिर ऐसा क्यों हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं. दरअसल न सिर्फ ऑक्सीजन सिलेंडर गोल होता है बल्कि LPG सिलेंडर के अलावा अन्य सिलेंडर भी गोल ही होते हैं. इन सबका गोल होना बहुत जरूरी है. इसके पीछे साइंसी तकनीक है. कहा जाता है कि जब किसी लिक्विड किसी चीज में रखा जाता है तो जाहिर सी बात है कि उसका ज्यादा प्रेशर उस चीज के कोनों पर पड़ता है.More Related News
