
Oxygen की मांग पर मुखर बीजेपी सांसद Kaushal Kishore के भाई का कोरोना से निधन
Zee News
गौरतलब है कि सांसद कौशल किशोर लखनऊ (Lucknow) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के हालात को लेकर कई बार पत्र लिख चुके हैं. शनिवार को भी उन्होंने ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी का मुद्दा उठाया था.
नई दिल्ली: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बड़े भाई महावीर प्रसाद का कोरोना वायरस (Coronavirus) से निधन हो गया. संक्रमित पाए जाने के बाद से ही उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. सांसद ने ट्वीट करते हुए बड़े भाई के निधन की जानकारी दी. मेरे बड़े भाई श्री महावीर प्रसाद को करोना महामारी लील लिया। गौरतलब है कि सांसद कौशल किशोर लखनऊ (Lucknow) में कोरोना के हालात को लेकर कई बार पत्र लिख चुके हैं. शनिवार को भी उन्होंने ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा, 'घर में आइसोलेट लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है. ऑक्सीजन प्लांट पर लोग घंटों लाइन लगाए हैं. उनके पास भी ऑक्सीजन के लिए सैकड़ों फोन आ रहे हैं.'More Related News
