
Oxygen की किल्लत के बीच अच्छी खबर, IISER भोपाल ने तैयार किया 'ऑक्सीकॉन'
Zee News
कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के बीच बढ़ती मांग देख आईआईएसईआर भोपाल ने सस्ता ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बनाया है. रिसर्चर का मानना है, इसको मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल ऑक्सीजन (Medical Oxygen) की किल्लत से राहत मिल सकती है.
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन के लिए हाहाकार है. इस बीच भोपाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के रिसर्चर ने कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर के बीच मेडिकल ऑक्सीजन (Medical Oxygen) की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये एक सस्ता ऑक्सीजन कन्संट्रेटर विकसित किया है. IISER भोपाल की तरफ से कहा गया है, इस ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की लागत 20 हजार से भी कम है और यह 3 लीटर प्रति मिनट की दर से 93 से 95 प्रतिशत तक शुद्ध ऑक्सीजन दे सकता है. शोधकर्ताओं की टीम के मुताबिक, फिलहाल इसकी लागत 60 से 70 हजार रुपये है और इसे महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के समाधान के तौर पर विकसित किया गया है.More Related News
