)
Operation Sindoor: क्या है प्रेसिजन स्ट्राइक वेपन सिस्टम, जिसके दम पर भारत ने आतंकियों को सुलाया मौत की नींद!
Zee News
What is Precision Strike Weapon: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया. भारत ने प्रेसिजन स्ट्राइक वेपन सिस्टम (PSWS) का उपयोग किया, जो GPS, लेजर, रडार और इन्फ्रारेड गाइडेंस से लैस है. यह सिस्टम लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीक निशाना बनाता है और न्यूनतम collateral damage सुनिश्चित करता है.
Operation Sindoor: भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया. इस हमले ने पूरी दुनिया में संदेश दिया कि भारत जैसे को तैसा जवाब देना जानता है. इस हमले में आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद आतंकी अड्डे भी नेस्तनाबूद हो गए. इस हमले में भारत ने प्रेसिजन स्ट्राइक वेपन सिस्टम (PSWS) का इस्तेमाल किया. आइए, समझते हैं कि ये क्या है?
