)
Operation Sindoor: कैसे तय होते हैं मिलिट्री ऑपरेशन के नाम? ये हैं दुनिया के 10 सबसे चर्चित कोडनेम
Zee News
ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. पाकिस्तान पर हुई इस हमले का नाम बेहद खास है. मगर सवाल ये उठता है कि और इस ऑपरेशन की तरह ही और ऑपरेशन के नाम कैसे तय किए जाते हैं.
Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद से भारतीयों में बहुत आक्रोश था, हर भारतीय उसका बदले में जवाबी कार्रवाई चाहता था. रात 6-7 मई को भारतीय सेना ने आखिर वो कर ही दिया, जिसका सभी को इंतजार था. पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी कैंप्स को उड़ा दिया. इस एयर स्ट्राइक को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया. दरअसल इस मिशन को सिंदूर ऑपरेशन का नाम इसलिए दिया गया क्योंकि पहलगाम में हुए हमले में महिलाओं ने अपने सुहाग को खोया जिसका बदला लेने के लिए यह मिशन किया गया. इस ऑपरेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये नाम दिया. मगर सवाल ये उठता है कि विदेशों में मिलिट्री ऑपरेशन का नाम कैसे तय होता है? चलिए जानते हैं कि कैसे नाम रखा जाता है और दुनिया के सबसे चर्चित नामों के बारे में जानते हैं.
