
Operation Ayaashjeevi: दिल्ली बॉर्डर पर सजती है अय्याशी की महफिल, धरने के लिए मिलते हैं 300 रुपए
Zee News
ज़ी हिन्दुस्तान के स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा दिल्ली बॉर्डर पर अय्याशी की महफिल सजती है. ज़ी हिन्दुस्तान के कैमरे में बड़ा सच कैद हुआ. धरने के लिए 300 रुपए मिलते हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर नेशनल हाई-वे नम्बर 9 जिसे रोहतक हाई-वे भी कहा जाता है, वो 9 महीने से एक ऐसे आंदोलन के नाम पर बंद है जिस आंदोलन में असली किसानों की मौजूदगी कम और किसान के भेष में अराजक तत्वों के लिए अय्याशी का अड्डा बन चुका है. इस ऑपरेशन को ज़ी हिन्दुस्तान के अंडर कवर रिपोर्टर ने शुरू किया, उस जंगल नुमा जगह से जो टिकरी बॉर्डर पर रोहतक हाईवे के पास बहादुरगढ़ इलाके में आता है और गंदे नाले के बगल में है. यहीं की झाड़ियों और झुरमुटों में अय्याजीवियों का डर्टी खेल होता है.More Related News
