
Omicrone पर वैक्सीन कितनी असरदार, मंडाविया ने दिया ये जवाब
Zee News
मंडाविया ने सदन को सूचित किया, "हमने तुरंत एक अध्ययन शुरू किया है और अब तक, भारत में 36 प्रयोगशालाएं हैं, जहां जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है.
नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि नए कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन पर टीकों की प्रभावशीलता पर अध्ययन चल रहा है और एक बार जब विशेषज्ञ अपनी राय दे देंगे, तब बूस्टर डोज पर फैसला लिया जाएगा.
59 देशो में ओमिक्रॉन का खतरा निचले सदन (लोकसभा) में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि ओमिक्रॉन 1 नवंबर को सामने आया और 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में इसकी सूचना दी गई. नया वैरिएंट अब तक 59 देशों में पाया गया है और हर देश मौजूदा टीकों की प्रभावशीलता का अध्ययन कर रहा है.
More Related News
