
Olympic में आमने सामने भारत-पाकिस्तान, फाइनल में भिड़ेंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem
Zee News
जेवलिन थ्रो फाइनल मुकाबिले में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) आमने सामने हैं.
नई दिल्ली: क्रिकेट ही नहीं, टोक्यो ओलंपिक्स में भी भारत पाकिस्तान आमने सामने आ गए हैं. टोक्यो ओलंपिक्स के जेवलिन थ्रो फाइनल मुकाबिले में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) आमने सामने हैं. दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग-ग्रुप में थे. ग्रुप ए से नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और ग्रुप बी से पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया है. India’s Neeraj Chopra and Pakistan’s Arshad Nadeem will be competing in the Men’s Javelin Throw Finals. क्वालिफिकेशन राउंड की बात करें तो भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपनी पहली ही कोशिश में 86.65 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं पाकिस्तानी अरशद नदीम (Arshad Nadeem) की बात करें उन्होंने पूल बी में ने 85.16 मीटर भाला फेंककर टॉप 12 में जगह बनाई थी और फाइऩल में पहुंचे थे. भारत के नीरज चोपड़ा ग्रुप ए में टॉप पर रहे और पाकिस्तान के अरशद नदीम भी अपने ग्रुप में टॉप पर रहे थे.More Related News
