
OK Google: क्या आप भी करते हैं Google से तरह-तरह के सवाल? हो जाएं Alert
Zee News
जब आप 'ओके गूगल' करके गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) से कुछ पूछते हैं, या बात करते हैं तो उस रिकॉर्डिंग को गूगल के कर्मचारी भी सुन सकते हैं.
नई दिल्ली: क्या आप भी गूगल असिस्टेंट (Google Assistant)पर "ओके गूगल" (OK Google) बोलकर गूगल से तरह-तरह के सवाल पूछते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. क्योंकि डेटा गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी एक मीटिंग में गूगल की तरफ से बड़ी बात कही गई है. जराए के मुताबिक गूगल की तरफ से सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के दौरान माना है कि जब आप 'ओके गूगल' करके गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) से कुछ पूछते हैं, या बात करते हैं तो उस रिकॉर्डिंग को गूगल के कर्मचारी भी सुन सकते हैं.More Related News
