
Nuh Violence: जानें कौन हैं IPS ममता सिंह, जिन्होंने मंदिर में फंसे हजारों लोगों को बचाया
Zee News
हरियाणा के नूंह में जारी बवाल के बीच एक पुलिस अधिकारी की जांबाजी की कहानी सामने आई है. जिसने फायरिंग और पत्थराबाजी के बीच करीब ढाई हजार लोगों की जान बचाई.
नई दिल्लीः हरियाणा के नूंह में जारी बवाल के बीच एक पुलिस अधिकारी की जांबाजी की कहानी सामने आई है. जिसने फायरिंग और पत्थराबाजी के बीच करीब ढाई हजार लोगों की जान बचाई. दरअसल, करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं ने अपनी जान बचाने के लिए नलहड़ के एक शिव मंदिर में शरण ली थी. इन श्रद्धालुओं में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. मंदिर के चारों तरफ गोलियां चल रही थी जिस वजह से अंदर फंसे श्रद्धालुओं का बाहर निकलना मुश्किल था. इसी वक्त एडीजीपी ममता सिंह इन लोगों को बचाने का बीड़ा उठाया.
More Related News
