)
NTPC की न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में एंट्री, यहां बनाएगा देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र, ₹42,000 करोड़ करेगा खर्च
Zee News
Nuclear power plant India: यह संयंत्र 'अनुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (ASHVINI)' नामक एक संयुक्त उद्यम (Joint Venture) के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें NPCIL की 51 प्रतिशत और NTPC की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
Nuclear power plant India: देश के ऊर्जा परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए, सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) राजस्थान में एक विशाल परमाणु ऊर्जा संयंत्र विकसित करने के लिए लगभग 42,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं. यह परियोजना देश के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से एक होगी, जो 2,800 मेगावाट की विश्वसनीय आधारभूत ऊर्जा (Base Load Energy) की आपूर्ति करेगी. बता दें, यह महत्वाकांक्षी परियोजना माही बांसवाड़ा राजस्थान एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट (MBRAPP) के नाम से जानी जाएगी
