
Non-Veg Pizza डिलीवर होने पर भड़की महिला, Consumer Court में Case फाइल कर मांगा 1 करोड़ का मुआवजा
Zee News
Non Veg Pizza One Crore Rupees Compensation: पीड़िता ने बताया कि जब मैंने पिज्जा का एक स्लाइस मुंह में रखा तब मुझे अहसास हुआ कि यह एक नॉन-वेज पिज्जा था. पिज्जा में मशरूम की जगह मीट पड़ा हुआ था.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने कोर्ट में केस फाइल करके 1 करोड़ रुपये को मुआवजा मांगा है क्योंकि उसके घर नॉन-वेज पिज्जा (Non-Veg Pizza) डिलीवर हो गया था. ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि महिला ने अमेरिकन पिज्जा रेस्टोरेंट (American Pizza Restaurant) के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस फाइल किया है. महिला ने आउटलेट से वेज पिज्जा की जगह नॉन-वेज पिज्जा डिलीवर होने के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है.More Related News
