
Noida-Greater Noida में पुलिस ने रात में फूड डिलीवरी पर लगाया Ban, जानिए वजह
Zee News
दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में रात के दौरान रेस्टोरेंट-होटल से होने वाली फूड डिलीवरी पर बैन लगा दिया गया है. नोएडा पुलिस ने चेतावनी दी है कि रात में फूड डिलीवरी करने पर कार्रवाई की जाएगी.
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में रात के दौरान रेस्टोरेंट-होटल से होने वाली फूड डिलीवरी पर बैन लगा दिया गया है. नोएडा पुलिस की ओर से लगाए गए इस बैन पर रेस्टोरेंट संचालकों ने अपनी नाराजगी जताई है. सहयोगी वेबसाइट जी न्यूज इंग्लिश के मुताबिक अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फूड डिलीवर करने पर बैन रहेगा. दरअसल कोरोना महामारी की वजह यूपी में अभी नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) जारी है. देश में दोबारा से कोरोना के मामले बढ़ते देख नोएडा पुलिस ने रात के कर्फ्यू को सख्ती से लागू करवाने का फैसला किया है. इसीलिए रात में फूड डिलीवरी पर बैन लगा दिया गया है.More Related News
