
Noida: लंबे समय के बाद Yamuna Expressway पर शुरू हुई FASTag सर्विस, यात्रियों को मिलेगी राहत
Zee News
लंबे समय के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे की कुल 4 लेन पर फास्टैग सर्विस शुरू कर दी गई है. एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने बताया कि बाकी लेन पर भी जल्द ये सर्विस शुरू हो जाएगी.
नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Express-way) पर मंगलवार से फास्टैग (Fastag) की सुविधा शुरू हो गई है. अब वाहन चालक बिना रुके फास्ट टैग से टोल अदा करके समय से पहले अपनी मंजिल पर पहुंच सकेंगे. यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Industrial Development Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने मंगलवार शाम को फास्टैग लेन का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि अभी यमुना एक्सप्रेस-वे के दो-दो आने जाने वाले लेन पर फास्टैग की सुविधा शुरू की गई है. इस पर छोटे तथा बड़े वाहन टोल का भुगतान करके जा सकेंगे. टोल भुगतान करने के लिए वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा.More Related News
