
Nobel Prize 2021: डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन को दिया गया मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार
Zee News
स्टाॅकहोमः अमेरिका के दो वैज्ञानिकों को सोमवार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल अवार्ड्स में से एक मेडिसीन का नोबेल पुरस्कार दिया गया.
स्टाॅकहोमः अमेरिका के दो वैज्ञानिकों को सोमवार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल अवार्ड्स में से एक मेडिसीन का नोबेल पुरस्कार दिया गया. डेविड जूलियस (David Julius) और अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) को मानव शरीर में उस रिसेप्टर्स की खोज करने के लिए पुरस्कार दिया गया है जो तापमान और स्पर्श को महसूस करने के लिए जिम्मेदार कारक होते हैं. फिजियोलॉजी या मेडिसिन नोबेल पुरस्कार दोनों लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया है. अभी 2021 के नोबेल पुरस्कारों में से पहले पुरस्कारों की घोषणा की गई है. नोबेल पुरस्कार कई कैटेगरी में दिए जाते हैं. अन्य पुरस्कार फिजिक्स, केमेस्ट्री, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दिए जाते हैं. आने वाले एक हफ्ते के दौरान इन क्षेत्रों में मिलने वाले पुरस्कारों का ऐलान किया जा सकता है.
हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए मिला था पिछले साल इनाम गुजिश्ता साल मेडिसिन में ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को उनकी खोज के लिए दिया गया था. इन वैज्ञानिकों ने लीवर को खराब करने वाले हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज की थी. ये एक ऐसी सफलता थी, जिसकी वजह से इस जानलेवा बीमारी का इलाज करना आसान हुआ और ब्लड बैंकों के माध्यम से इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए परीक्षण किए गए.
