
Nitin Gadkari हर महीने यूट्यूब से कमाते हैं 4 लाख रुपये, जानिए कैसे?
Zee News
नितिन गडकरी ने खुलासा किया है कि वो हर महीने यूट्यूब से 4 लाख रुपये कमाते हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल है जिस पर कई वीडियो अपलोड किए गए हैं.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाया गया लॉकडाउन (Corona Lockdown) कई लोगों के लिए भले ही अच्छा न रहा हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आपदा में भी कमाई का नया अवसर खोज निकाला. बीते कुछ दिनों से उनका एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो हर महीने यूट्यूब (YouTube) से 4 लाख रुपये की कमाई होने का दावा कर रहे हैं.
दरअसल, नितिन गडकरी ने ये बयान गुरुवार को उस वक्त दिया था जब वो भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) के कंस्ट्रक्शन का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में खुलासा किया कि वो आजकल यूट्यूब से ही हर महीने रॉयल्टी (YouTube Royalty) के रूप में 4 लाख रुपये कमा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ये लॉकडाउन की मेहनत है जब उन्होंने विदेशी यूनिवर्सिटीज में कई लैक्चर ऑनलाइन दिए थे.
