)
Niti Aayog: नीति आयोग क्या है? क्यों बुलाई जाती है इसकी बैठक
Zee News
Niti Aayog: बजट के बाद नीति आयोग की बैठक पर बवाल हो गया है. विपक्ष शासित कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. ऐसे में समझिए कि नीति आयोग क्या है, इसकी बैठक क्यों होती है और शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक का थीम क्या है?
नई दिल्लीः Niti Aayog: बजट में राज्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कुछ विपक्ष शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने 27 जुलाई यानी शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हैं.
More Related News
