
NIA ने लश्कर के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन पर विस्फोट का है आरोप
Zee News
एनआईए (NIA)ने 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक पार्सल में हुए विस्फोट की जांच अपने हाथ में ली थी और उसके बाद से दोनों आरोपी उसके निशाने पर थे.
नई दिल्ली: बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों हुए विस्फोट के सिलसिले में एनआईए ने हैदराबाद में रह रहे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. कौमी जांच एजेंसी एनआईए के एक तर्जुमान ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इमरान मलिक उर्फ इमरान खान और उसका भाई मोहम्मद नासिर खान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की तरफ से मुल्क भर में आतंकी सरगर्मियों को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा थे. उन्होंने कहा कि दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया.More Related News
