
New Year का जश्न मनाने पर इस राज्य ने लगाई पाबंदी, लिया ये फैसला
Zee News
क्रिसमस समारोह के दौरान परिसर के बाहर सामूहिक समारोहों की अनुमति नहीं है, चर्च के अंदर सिर्फ प्रार्थना की अनुमति है.
बेलागवीः कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सुवर्ण विधान सौधा में कहा कि अधिकारियों और कोविड विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है. वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए थे.
नए साल में बड़े जश्न पर रोक उन्होंने कहा, "बेंगलुरु में एमजी रोड, ब्रिगेड रोड और आसपास के इलाकों में सामान्य रूप से बड़ी सभाओं पर इस बार प्रतिबंध लगा दिया गया है. नए साल के जश्न के लिए राज्यभर में किसी भी स्थान पर बड़ी सभा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है."
More Related News
