
NEET-PG Counselling: ईडब्ल्यूएस कोटा मामले में केंद्र ने सर्वोच्च अदालत में लगाई सुनवाई की गुहार, कोर्ट बोला...
Zee News
NEET-PG Counselling: केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से नीट-एआईक्यू मामले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटा पर 6 जनवरी के बदले तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया.
नई दिल्लीः NEET-PG Counselling: केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से नीट-एआईक्यू मामले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटा पर 6 जनवरी के बदले तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया. न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसपर कहा कि वे जल्द सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमना से सलाह लेंगे.
जल्द सुनवाई का किया अनुरोध सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया कि सुनवाई की तत्काल आवश्यकता है और मंगलवार को मामले पर सुनवाई का अनुरोध किया. वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार ने भी अदालत से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया.
More Related News
