)
NEET में कुछ भी नीट एंड क्लीन नहीं, फिर भी क्यों नहीं रद्द हो पा रही परीक्षा?
Zee News
NEET Exam 2024: देश में लगातार NEET परीक्षा 2024 को रद्द करने के लिए मांग उठ रही है. नेट परीक्षा रद्द हो चुकी, लेकिन नीट पर अब भी विचार किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को इस मामले पर कोई बड़ा फैसला सुना सकता है.
नई दिल्ली: NEET Exam 2024: देश में नीट परीक्षा को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है. NTA ने पेपर में गड़बड़ी के आरोप को खारिज कर दिया है. जबकि दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि दो स्थानों पर कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं. इसके बाद प्रधान ने ये भी कहा कि NTA को क्लीन चिट देने में जल्दबाजी की गई. ये मेरी गलती थी. चुनाव के बाद मैंने जॉइन किया. मेरा पहला ही दिन था, जब सुप्रीम कोर्ट ने री-टेस्ट का आदेश दिया. तब तक मेरे पास गड़बड़ी की कोई जानकारी नहीं थी.
More Related News
