
NCPCR Study: बच्चों के पास Smartphone और Social Media अकाउंट; कहीं आपके बच्चे को तो नहीं लगी ये लत
Zee News
Against rules, 37% of 10 year olds have FB accounts, 25% on Instagram: NCPCR की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चों को मोबाइल मिले तो सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी और इंवॉल्वमेंट बढ़ गई. इसका बच्चों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है.
नई दिल्ली: आजकल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी स्मार्टफोन (Smartphone) के आदी हो चुके हैं. सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है जिसे अब चाहते हुए भी हम इग्नोर नहीं कर सकते हैं. हालांकि, पैरेंट्स होने के नाते आपको यह पता होना चाहिए कि बच्चे के विकास पर सोशल मीडिया का क्या असर पड़ता है. इस बीच एनसीपीसीआर (NCPCR) की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. माता-पिता के लाड़-प्यार में बच्चों को दिया जानेवाला मोबाइल अब उनके लिये घातक साबित हो रहा है. कभी लर्निंग तो कभी प्यार के नाम पर दिया गया स्मार्टफोन अब उनके बिगड़ने की बड़ी वजह बन गया है. महज 8 से 10 साल के बच्चे आजकल इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुर (Facebook), स्नैपचैट (Snapchat) जैसे सोशल मंचों पर अकाउंट बना रहे है. जहां कुछ सीखने की बजाय वो आपसे नजरें चुराकर फिजूल के सोशल मीडिया कंटेट देख रहे है.More Related News
